HomeAccidentहल्द्वानी : पिकअप की चपेट में आकर मासूम की दर्दनाक मौत

हल्द्वानी : पिकअप की चपेट में आकर मासूम की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी समाचार | यहां पिकअप वाहन की चपेट में आकर मासूम की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। मासूम की मौत से गुस्साए परिजनों ने प्रदर्शन कर पिकअप चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराकर कार्यवाही का आश्वसन दिया।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

मिली जानकारी के अनुसार, तीनपानी बायपास गौजाजाली बिचली में रेता बजरी का स्टॉक है, यहां गुरुवार सुबह एक पिकअप वाहन रेता उठा रहा था। पास में ही बनी मजदूरों की झोपड़ियां के पास मजदूर संदीप का ढाई वर्षीय पुत्र गणेश खेल रहा था कि इस दौरान वह पिकअप वाहन की चपेट में आ गया जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक पिकअप वाहन छोड़कर फरार हो गया।

इधर गुस्साए परिजनों ने पिकअप के साथ तोड़फोड़ कर प्रदर्शन किया और चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। सूचना पर सीओ सिटी नितिन लोहनी, कोतवाल हल्द्वानी उमेश मलिक अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुंचे, हंगामा कर रहे परिजनों को किसी तरह से शांत कराया। पुलिस क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहानी का कहना है कि पिकअप चालक फरार है जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जायेगा। आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ है इसकी जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मासूम की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments