उत्तराखंड से बड़ी खबर : 3-4 सीटों पर फंसा पेच, बाकी पर बनी सहमति – हरीश रावत

0

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है, दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म हो गई है, बैठक के बाद हरीश रावत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, बैठक अच्छी चली। लगभग सभी उम्मीदवारों को अंतिम रूप दे दिया गया है, 3-4 सीटों में थोड़ा अधिक समय लगेगा। किसी भी समय सीटों की घोषणा की जाएगी। मुझे लगता है कि स्क्रीनिंग कमेटी का हिस्सा पूरा हो गया है। वे कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के लिए किसी भी समय सूची सौंप सकते हैं। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now


ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड भाजपा के निष्कासित मंत्री हरक सिंह रावत पर हरीश रावत ने कहा कि, पार्टी ने उन्हें शामिल करने का फैसला किया और हम सभी पार्टी के फैसले के साथ खड़े हैं। पार्टी सामूहिक फैसला लेती है और मैं उसका हिस्सा हूं। हर किसी को इसका स्वागत करना चाहिए।

आपको बता दे कि आज शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा सरकार से बर्खास्त हरक सिंह रावत आज अपनी बहू अनुकृति गुसाईं रावत के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

उत्तराखंड भाजपा में बगावत के सुर : टिकट न मिलने से नाराज मनोज साह समेत 300 कार्यकर्ताओं का सामूहिक इस्तीफा – निर्दलीय लड़ने का किया ऐलान

चुनावी हलचल: कपकोट में फूटी कई भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी, 39 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

उत्तराखंड से बड़ी खबर : हरक सिंह रावत कांग्रेस में शामिल

ADVERTISEMENTS