HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : पति, सास पर मारपीट कर जहर पिलाने का आरोप, मुकदमा...

हल्द्वानी : पति, सास पर मारपीट कर जहर पिलाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी अपडेट| मुखानी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पति पर मारपीट और सास पर जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बिठौरिया निवासी महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है। कहा कि उसकी शादी 2015 में हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से उसकी सास दहेज के लिए परेशान करने लगी। शिकायत करने पर पति भी मारपीट करने लगा। कहना है कि थाने में काउंसलिंग के बाद भी दोनों का व्यवहार नहीं बदला, उल्टा उसे और दोनों बच्चों को मारने की धमकी दी जाती रही। साथ ही उसे नजरबंद रखा गया।

आरोप है कि सात मार्च को भी उसके साथ मारपीट हुई। पुलिस से शिकायत की कोशिश की तो सास ने उसे पानी में जहरीला पदार्थ पिला दिया। इससे उसकी तबियत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया गया। पीड़िता ने आरोपी सास और पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

अमेरिका का 16वां सबसे बड़ा सिलिकॉन वैली बैंक बंद

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments