हल्द्वानी ब्रेकिंग : यहां डहरिया निवासी व्यक्ति ने पत्नी से विवाद के बाद मौत को लगाया गले, फंदे से लटक दी जान

0
सांकेतिक फोटो

हल्द्वानी। यहां डहरिया निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति ने पंखे के कुंडे से लटककर जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद होने के बाद पति ने मौत को गले लगा लिया।


ADVERTISEMENTS

जानकारी के अनुसार मूल रूप से आगरा निवासी 54 वर्षीय जितेन्द्र शर्मा डहरिया स्थित सरस्वती विहार में चार साल से अपनी पत्नी के साथ किराए में रह रहा था। उसका आए दिन गुजारा भत्ता को लेकर पत्नी से विवाद होता रहता था।

पुलिस के मुताबिक शर्मा के खिलाफ गुजारा भत्ते को लेकर मुकदमा भी चल रहा था। पत्नी के साथ हो रहे रोजाना झगड़े से परेशान होकर शर्मा ने पंखे वाले कुंडे से खुद को फंदे से लटका लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Uttarakhand : ‘अंकल’ कहे जाने पर भड़का दुकानदार, युवती को बेरहमी से पीटा

IAS राकेश कुमार को बनाया गया उत्तराखंड लोकसेवा आयोग का अध्यक्ष

कौन बांध रहा कांग्रेस के दिग्गज हरदा के हाथ—पांव, किन्होंने छोड़ रखे मगरमच्छ !

शेफ संजीव कपूर का YouTube चैनल हैक, हैकर ने डाला ये Video

NDA में हल्द्वानी के बेटे चैतन्य पांडे का देश में चौथा स्थान, दीजिए बधाई

ADVERTISEMENTS