HomeBreaking NewsUttarakhand : 'अंकल' कहे जाने पर भड़का दुकानदार, युवती को बेरहमी से...

Uttarakhand : ‘अंकल’ कहे जाने पर भड़का दुकानदार, युवती को बेरहमी से पीटा

सीएनई रिपोर्टर, सितारगंज

ADVERTISEMENTSAd Ad

युवती द्वारा ‘अंकल’ कहकर संबोधित किया जाना दुकानदार को इतना नागवार गुजरा कि उसने छात्रा का सर काउंटर में दे मारा और बेरहमी से लात—घूंसे बरसाये। आरोपी के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

प्राप्त जाकनारी के अनुसार गत दिनों बीएससी में अध्यनरत एक छात्रा निशा 18 साल, निवासी इस्लाम नगर ने खटीमा मार्ग पर स्थि​त एक दुकान से बैडमिंटन का रैकेट खरीदा। यह रैकेट टेढ़ा था, जिसे बदलवाने वह दुकान पर पहुंची। छात्रा ने दुकानदार से बस इतना कहा कि ”अंकल यह बैडमिंटन टेड़ा है, इसे बदल दीजिए।” यह सुनते ही दुकानदार बौखला गया और उसने छात्रा के साथ अभद्र भाषा में बात की।

जिसका जब छात्रा ने विरोध किया तो उसने उसका सर दुकान के काउंटर पर छात्रा का सर पटक दिया और लात—घूंसों से उसकी पिटाई लगा दी। जिसके बाद वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी। जिसके बाद परिजन उसे स्थानीय अस्पताल लेकर गए। इधर, पुलिस उपाधीक्षक सितारगंज ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि बीएससी की छात्रा के साथ व्यापारी ने अभद्रता व मारपीट की है। तहरीर मिलने पर विधि संगत कार्रवाई की जायेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments