NDA में हल्द्वानी के बेटे चैतन्य पांडे का देश में चौथा स्थान, दीजिए बधाई

0
चैतन्य पांडे

हल्द्वानी। 18 साल की उम्र में हल्द्वानी के चैतन्य पांडे ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) की परीक्षा पास कर देश में चौथा स्थान हासिल किया है। परीक्षाफल 17 दिसंबर को घोषित हुआ था। चैतन्य की उपलब्धि पर शहरवासी व स्वजन गदगद हैं।


ADVERTISEMENTS

चैतन्य पांडे ने बताया कि स्कूल में अध्यापकों की ओर से एनडीए की पढ़ाई के लिए प्रेरित किया गया। अतिरिक्त कक्षा चलाकर स्कूल में ही एनडीए की पढ़ाई कराई जाती थी। अध्यापकों से प्रेरणा लेकर उसने भी अन्य बच्चों के साथ पढ़ाई शुरू कर दी थी।

हल्द्वानी : मानवता शर्मसार – शीशमबाग के पास मिला बच्ची का शव, कुत्तों ने नोचा

हल्द्वानी के पालीशीट निवासी संजय पांडे पेशे से अधिवक्ता हैं। उनका बेटा चैतन्य पांडे राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज देहरादून से इंटर की पढ़ाई कर रहा था। दिसंबर में ही उसकी परीक्षा समाप्त हुई हैं। चैतन्य ने बताया कि उसने पढ़ाई के साथ ही एनडीए की तैयारी शुरू कर दी थी। 17 दिसंबर को उसका रिजल्ट आया। News WhatsApp Group Join Click Now

जिसमें उसने देश में चौथा स्थान हासिल किया है। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। चैतन्य की प्रारंभिक शिक्षा निर्मला कांवेंट स्कूल काठगोदाम से हुई है। उनकी मां पूनम पांडे ग्रहणी हैं।

हल्द्वानी के इस मैदान में होगी 30 दिसंबर को पीएम मोदी की जनसभा, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हल्द्वानी : भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के घर हुए धमाके का खुलासा, पढ़े पूरी खबर

ADVERTISEMENTS