हल्द्वानी ब्रेकिंग : वीरभट्टी के पास आया भारी मात्रा में मलबा, कार और ट्रक फंसे – पहाड़ों की यात्रा करे संभल कर

0

सीएनई रिपोर्टर


ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। राज्यभर में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया। साथ ही स्कूलों को भी बंद करा दिया गया है और पहाड़ी जिलों की यात्रा ना करने को कहा गया है इसके साथ पर्यटकों को सतर्क रहने को भी कहा गया है।

मौसम विभाग के चेतावनी के बाद पिछले 24 घंटों हो रही लगातार बारिश ने लोगों का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है, वहीं पहाड़ों से सड़क पर मलबा आने का सिलसिला भी जारी है।

Haldwani : यहां इंटरसिटी बस ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

यहां सोमवार सुबह नैनीताल जिले के वीर भट्टी के पास भारी मात्रा में मलबा आ जाने से रानीखेत – अल्मोड़ा जाने वाले यात्रियों को नैनीताल होते हुए जाना पड़ रहा है। वीर भट्टी पर भारी मलबा आने से एक कार और टिप्पर ट्रक मलबे की चपेट में आ गया, जिसे जिला प्रशासन और पुलिस की टीम निकालने में जुटी हुई है। बरसात के चलते मलबा हटाने में काफी कठिनाई आ रही है। फिलहाल किसी तरह की जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।

हालांकि जिला प्रशासन और पुलिस ने लोगों को बेवजह पहाड़ों की ओर ना जाने के निर्देश भी जारी किए हैं उसके बावजूद भी लोग जान जोखिम में डालकर पहाड़ों की ओर जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बेवजह पहाड़ों की ओर ना जाए। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

उधम सिंह नगर : यहां देर शाम हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, 10 टायर ट्रक आल्टो कार पर पलटा, तीन युवकों की दबकर मौत

ADVERTISEMENTS