Haldwani Breaking : यहां इंटरसिटी बस ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

0
ब्रेकिंग न्यूज़ : जम्मू के अखनूर में LoC के पास IED ब्लास्ट, दो सैनिक शहीद

हल्द्वानी। यहां देर रात इंटरसिटी बस ने एक बैटरी रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया था जहां इलाज के दौरान ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


ADVERTISEMENTS

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार रात 8:30 बजे के करीब रामपुर रोड स्थित पंचायत घर चौराहे के पास इंटरसिटी बस ने एक ई-रिक्शा टक्कर मार दी। इस हादसे में रिक्शे बैठे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें 108 की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया था जहां इलाज के दौरान ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

उधम सिंह नगर : यहां देर शाम हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, 10 टायर ट्रक आल्टो कार पर पलटा, तीन युवकों की दबकर मौत

वहीं हादसे के बाद बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख रही है। टीपी नगर चौकी इंचार्ज निर्मल लटवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जब इंटरसिटी बस की टक्कर ई-रिक्शा से हुई थी, उसी दौरान ई-रिक्शा चालक कौशल घायल हो गया था, जिसे 108 की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कोई कंफ्यूजन नहीं – 18 अक्टूबर को उत्तराखंड के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित, आदेश जारी

हादसे में पंचायत घर निवासी 19 वर्षीय कौशल पुत्र रणजीत की मौत हो गई। वहीं रमाकांत पुत्र नारायण निवासी शिव मंदिर पंचायत घर, रमेश कुमार पुत्र नारायण निवासी पंचायत घर चांदनी चौक बैटरी रिक्शा चालक, प्रिंस पुत्र ना मालूम निवासी बडिया फाटक किच्छा मामूली रूप से घायल हुए है।

ADVERTISEMENTS