HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी: स्वास्थ्य सचिव ने सुशीला तिवारी,महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण

हल्द्वानी: स्वास्थ्य सचिव ने सुशीला तिवारी,महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण

हल्द्वानी| स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने शुक्रवार को सुशीला तिवारी चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज तथा महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान आर राजेश कुमार ने चिकित्सा अधिकारियों को मनोयोग से कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा आम जनमानस को सुचारू चिकित्सा उपचार मिल सके यही हमारी प्राथमिकता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सचिव कुमार ने कहा कि जिन चिकित्सालयों में स्पेशलिस्ट डाक्टरों की कमी है जल्द ही तैनाती की जायेगी। स्वास्थ्य सचिव कुमार ने मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम के निरीक्षण के दौरान पाया कि कोविड-19 के दौरान डीआरडीओ द्वारा अस्थाई चिकित्सालय स्थापित किया गया था। उक्त चिकित्सालय के बैड, वैटिंलेटर, मल्टीपैरा मशीन आदि आडिटोरियम में पाये गये उन्होंने स्वास्थ्य से सम्बन्धित उपकरणों की शीघ्र से सूची बनाकर बेस चिकित्सालय पिथौरागढ़, मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा को भेजने के निर्देश मौके पर दिये।

उन्होंने प्राचार्य मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय बनाकर इस कार्य को पूर्ण करें। उन्होंने प्राचार्य को निर्देश दिये कि चिकित्सालय के लिए किसी भी प्रकार के उपकरण की आवश्यकता हो तो शीघ्र जनहित हेतु उसकी पूर्ति करें। उन्होंने कहा इस हेतु धन की कोई कमी नहीं होने दी जायेगी। उन्होंने प्राचार्य से कहा कि चिकित्सालय से सम्बन्धित जो भी कार्य हों उन कार्यो को जिलाधिकारी के संज्ञान में लाना जरूरी है।

सचिव कुमार ने कहा कि कैंसर हास्पिटल परिसर में बनने वाले नवनिर्माण भवन की जद में आ रहे पेड़ की अनुमति एवं आपत्तिों का शीघ्र निराकरण हेतु वन विभाग से कार्यवाही की जायेगी ताकि निर्माण कार्यो को समय से प्रारम्भ किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इस हेतु 160 चिकित्सालय के स्टाप की स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है। कुमार द्वारा कैंसर चिकित्सालय के ओपीडी, के साथ ही सुशीला तिवारी चिकित्सालय में कॉडियोलॉजी, जनरल वार्ड, आईसीयू, ओपीडी, डायलेशिस के साथ ही भर्ती मरीजों से रूबरू हुए तथा उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। उनके द्वारा अटल आयुष्मान कार्ड काउन्टर का भी निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात सचिव द्वारा महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। महिला चिकित्सालय में कुमार द्वारा ओपीडी, वार्ड के साथ ही मरीजों से मिले।

निरीक्षण दौरान प्राचार्य डॉ. अरूण जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भागीरथी जोशी, प्राचार्य पिथौरागढ़ डॉ. अरविन्द, संयुक्त निदेशक डॉ, महेन्द्र कुमार, डॉ. एमके पंत, जनसम्पर्क अधिकारी आलोक उप्रेती के साथ ही स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी उपस्थित थे।

राज्य सरकारों को अलर्ट, स्वास्थ्य योजनाओं का नाम बदला तो आर्थिक मदद रोक सकता है केंद्र

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments