HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : सरकार का पूरा जोर जीरो टालरेंस पर, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं...

हल्द्वानी : सरकार का पूरा जोर जीरो टालरेंस पर, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे – सीएम धामी

हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे CM Pushkar Singh Dhami ने कहा कि उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। PM Narendra Modi के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। वहीं राज्य में भी तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं। इसका आम जन का लाभ मिल रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां रामपुर रोड स्थित होटल में आयोजित कार्यसमिति के दूसरे दिन सीएम ने कहा कि इस बैठक में चम्पावत जीत को लेकर जनता व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया गया। इसके अलावा कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस चर्चा में जो कुछ भी कमजोरी सामने आई है, उसे दूर किया जाएगा। दृष्टि पत्र को पूरा करने के लिए हमने विकल्प रहित संकल्प लिया है।

जीरो टालरेंस पर सरकार का जोर

सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार का पूरा जोर जीरो टालरेंस पर है। देवभूमि में भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमने भ्रष्टाचार पर रोकथाम के लिए 1064 नंबर उपलब्ध कराया है। सभी पदाधिकारियों को इस नंबर का अधिक प्रचार-प्रचार करना है। उन्होंने कहा कि अब तक कई लोगों पर कार्रवाई हो चुकी है। कुछ मामले अभी सर्विलांस में हैं।

UPSC में 19वीं रैंक, पिथौरागढ़ की दीक्षा जोशी को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किया सम्मानित

हम चुनावों की तैयारी नहीं करते, हमेशा तैयार रहते हैं : कौशिक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर असंभव कार्य भी मुमकिन हो रहे हैं। राज्य भी तरक्की की ओर है। सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर पार्टी चल रही है। हमारी पार्टी कभी भी अलग से चुनाव के लिए तैयारी नहीं करती है। हमेशा तैयार रहती है। पार्टी में हमेशा कार्यकर्ता रहते हैं और हमेशा कार्यक्रम भी होते रहते हैं। आगामी चुनावों में भी हम जीत हासिल करेंगे।

दृष्टि पत्र लागू करने की बात को दोहराया

बुधवार को रामपुर रोड स्थित होटल में आयोजित भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन चार सत्र आयोजित हुए। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों को बताया कि इस बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव लाए। इसमें सबसे पहले हमने दो तिहाई बहुमत से सरकार में लाने वाली जनता और कार्यकताओं का धन्यवाद किया। पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय नेतृत्व को भी धन्यवाद किया। इस बैठक में चुनाव से पहले तैयार किया दृष्टि पत्र को दोहराया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments