HomeCrimeउत्तराखंड : दस हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगेहाथ पकड़ा, प्रति...

उत्तराखंड : दस हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगेहाथ पकड़ा, प्रति फाइल 5 हजार

देहरादून। यहां विजिलेंस ने डोईवाला तहसील से कानूनगो को दस हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। कानूनगो ने पांच-पांच हजार रुपये प्रत‍ि फाइल के नाम पर रिश्वत मांगी थी। आरोपित के ख‍िलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

शिकायकर्त्ता ने टोल फ्री नंबर पर बताया कि मोतीलाल न्यू शिव मार्केट शास्त्रीनगर ज्वालापुर हरिद्वार रिश्वत मांग रहा है। जांच में पता चला कि शिकायकर्त्ता की मां अपने दो भूखंडों को कृषि भूमि से अकृषि भूमि घोष‍ित करने के लिए 31 अक्टूब 2021 को आवेदन किया था। दोनों रकबों की अलग अलग पत्रावली पर रिपोर्ट लगाने के ल‍िए शिकायकर्त्ता ने कानूनगो मोतीलाल से कई बार संपर्क क‍िया।

जिस पर कानूनगो ने प्रति फाइल पांच हजार रुपये समेत कुल 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। जांच सही पाए जाने के बाद ट्रैप टीम गठित की गई। बुधवार को कानूनगो मोतीलाल पुत्र स्‍व. शकिलचंद निवासी न्यू शिव मार्केट शास्त्रीनगर ज्वालापुर हरिद्वार, हाल तैनाती कानूनगो डोईवाला को शिकायकर्त्ता से 10 हजार रुपये तहसील कार्यालय से रंगेहाथ ग‍िरफ्तार किया। पुल‍िस अधीक्षक सतर्कता सेक्‍टर देहरादून रेनू लोहानी ने बताया क‍ि भ्रष्टाचार के व‍िरुद्ध टोल फ्री नंबर पर शिकायत कर सकते हैं।

UPSC में 19वीं रैंक, पिथौरागढ़ की दीक्षा जोशी को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किया सम्मानित

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments