हल्द्वानी : जिलाधिकारी वंदना अब इस दिन सुनेंगी जनता की समस्याएं

0
हल्द्वानी : जिलाधिकारी वंदना अब इस दिन सुनेंगी जनता की समस्याएं
जिलाधिकारी वंदना

हल्द्वानी समाचार | हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जिलाधिकारी वंदना अब जनता की समस्याओं एवं शिकायतों को बुधवार की जगह हर गुरुवार को सुनेंगी। अब तक डीएम नैनीताल हल्द्वानी कैंप में हर बुधवार को जनता की शिकायतें सुनतीं थी।


ADVERTISEMENTS

दरअसल, जिलाधिकारी नैनीताल ने जन शिकायतों को लेकर जिले में दिवस में फेरबदल किया है। जिसके तहत सोमवार, मंगलवार और बुधवार का दिन नैनीताल के लिए आरक्षित किया गया है।

वहीं गुरुवार को हल्द्वानी कैंप में जन समस्याओं एवं शिकायतों को सुनेंगी और हर शुक्रवार को विकास कार्यों की समीक्षा और अधिकारियों के साथ जिले में चल रही योजनाओं को लेकर बैठक करेंगी। इसके अलावा शनिवार के दिन जिले के अंदर चल रही विकास कार्यो और अन्य शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण करेंगी।

करंट से झुलसे बच्चे को ला रहे थे अस्पताल, दर्दनाक हादसे में चली गई सात लोगों की जानClick Now
Whatsapp Group Join NowClick Now
ADVERTISEMENTS