HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : चुनाव से पहले जमा करें लाइसेंसी शस्त्र, नहीं तो होगी...

हल्द्वानी : चुनाव से पहले जमा करें लाइसेंसी शस्त्र, नहीं तो होगी कार्यवाही

हल्द्वानी समाचार | उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे है, ऐसे में चुनाव से पहले लाइसेंसी शस्त्र जमा नहीं कराने वालों पर कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd

उपजिला निर्वाचन अधिकारी पीआर चौहान ने बताया कि जिले में कुल 8663 लाइसेंसी शस्त्र धारक हैं जिसमें से बैंक, सुरक्षा गार्ड कार्मिकों को छोड़कर अभी तक 3822 लोगों ने शस्त्र जमा नहीं किये हैं। उन्होंने कहा, चुनाव को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष और भय मुक्त वातावरण में संपन्न करवाने के उद्देश्य से लाइसेंस धारक अपना हथियार बिना किसी देरी के अपने नजदीकी थाने या प्राधिकृत शस्त्र डीलरों के पास जमा कराएं।

उन्हांने कहा कि चौकी और थाना प्रबंधक अपने क्षेत्र में लाइसेंसी हथियार रखने वाले लोगों के हथियार जमा कराना सुनिश्चित करें। कोई भी व्यक्ति थाना के अलावा प्राधिकृत शस्त्र डीलर के पास भी अपने हथियार जमा करवा सकता है, मगर हथियार जमा करवाने की रसीद को संबंधित थाने में दिखाना होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसी के पास भी कोई हथियार नहीं होगा, जो लोग अपने लाइसेंसी शस्त्र जमा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments