HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों से रुबरु हुए विद्यार्थी

अल्मोड़ा: किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों से रुबरु हुए विद्यार्थी

ADVERTISEMENTS

​✍🏻 वरिष्ठ चिकित्सक डा. मनीषा पांडे ने दीं जानकारियां
✍🏻 राजकीय आदर्श इंटर कालेज हवालबाग में कार्यशाला

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. मनीषा पाण्डे ने विद्यार्थियों को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों के बारे में विस्तार से रुबरु कराया। उन्होंने महिला—पुरुषों में हार्मोन परिवर्तन का मामला समझाया और स्वस्थ रहने के लिए कई टिप्स दिए। डा. मनीषा जिले के राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में समग्र शिक्षा अभियान के तहत आयो​जित किशोरावस्था विषयक कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं।

अंजलि अस्पताल अल्मोड़ा की चिकित्सक डा. मनीषा पांडे ने विद्यार्थियों को किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि पुरुषों व महिलाओं में हार्मोन की भिन्नता के कारण ही विविध शारीरिक परिवर्तन होते हैं। उन्होंने खासकर बालिकाओं से साफ—सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। डॉ. मनीषा ने विद्यार्थियों से वार्ता भी की और उनके प्रश्नों का जवाब देकर जिज्ञासा को शांत किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल ने डॉ. मनीषा पांडे द्वारा दी गई जानकारियों को सभी के लिए अत्यंत लाभप्रद बताते हुए कहा कि किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों की जानकारी होना प्रत्येक विद्यार्थी के लिए जरुरी है। कार्यशाला में प्रदीप सलाल, दिनेश चंद्र पपनै, कमलेश जोशी, नवीन वर्मा, सुमन पाठक, भावना वर्मा, योगिता तिवारी, मोनिका जोशी, कविता जोशी व विक्रम उपस्थित थे। कार्यशाला का संचालन प्रवक्ता संजय पांडे ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments