HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : सफाई कर्मचारियों ने लगाया वादा खिलाफी का आरोप, 16 को...

हल्द्वानी : सफाई कर्मचारियों ने लगाया वादा खिलाफी का आरोप, 16 को दून में धरना प्रदर्शन

हल्द्वानी। देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ ने सरकार पर वादा खिलाफी करने का आरोप लगाते हुए 16 दिसंबर को देहरादून में धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। संघ ने सरकार पर कर्मचारियों को गुमराह
करने का आरोप लगाया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार ने कहा कि सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम में ठेका प्रथा सहित 11 सूत्राीय मांगों को लेकर 19 जुलाई को प्रदेश स्तरीय कार्य बहिष्कार किया था। कर्मचारियों का यह आंदोलन 9 दिन तक चला था जिसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धमी की अध्यक्षता में समझौता वार्ता हुई थी। समझौता वार्ता के दौरान सीएम ने अगस्त तक इस संबंध में शासनादेश जारी करने का भरोसा दिलाया था। लेकिन 3 माह बीत जाने के बाद भी सरकार द्वारा शासनादेश जारी नहीं किया गया है।

Haldwani : यहां जंगल में मिला नर कंकाल, आधार कार्ड से पुष्टि ! पढ़िये, हैरान करने वाली कहानी

जिससे सफाई कर्मचारी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, कमेटियां गठित करने के नाम पर कर्मचारियों व संघ को गुमराह किया जा रहा है जिसके विरोध में सरकार को चेताने के लिए 3 दिसंबर को सामूहिक उपवास भी रखा था। अब सरकार को चेतावनी देने के लिए 16 दिसंबर को देहरादून में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। संघ के प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार ने कहा कि अगर सरकार इसक बाद भी नहीं चेती तो सफाई कर्मी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

उत्तराखंड : UKSSSC ने निकाली समूह ‘ग’ के अंतर्गत विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती

उत्तराखंड में आज कोरोना के 12 नए मामले, इस जिले में मिले 11 केस

बोले सुमित “राहुल की रैली को बाधित कर सकती है भाजपा, खत्म हुआ मोदी मैजिक”

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments