HomeUttarakhandBageshwar42 स्वर्ण पदक लेकर पहले नंबर पर बागेश्वर के खिलाड़ी

42 स्वर्ण पदक लेकर पहले नंबर पर बागेश्वर के खिलाड़ी

👉 राज्य स्तरीय विद्यालयीय ताइक्वाण्डो प्रतियोगिता संपन्न

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: खेल विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन हो गया है। 42 स्वर्ण पदक के साथ बागेश्वर के खिलाड़ी प्रथम स्थान पर रहे। पिथौरागढ़ दूसरे नंबर पर रहे। सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

पिंडारी मार्ग स्थित ताइक्वांडज्ञे हॉल में आयोजित प्रतियोगिता में बागेश्वर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। टीम ने 42 स्वर्ण, छह रजत तथा सात कांस्य पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पिथौरागढ़ की टीम ने छह स्वर्ण पदक जीते। नैनीताल की टीम ने चार स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय विद्यालयी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता के संयोजक मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सोन ने सभी के सहयोग के प्रति आभर जताया। इस उपलब्धि पर जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी गुंजन बाला, ताइक्वांडो संघ क अध्यक्ष अनिल कार्की, दरपान सिंह परिहार, दीप जोशी, बीडी पांडे, प्रताप डसीला, ताइक्वांडो कोच किरन नेगी, राजेंद्र पूजा आदि ने खुशी जताई है। संचालन महिपाल गड़िया ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments