HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : यहां युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी...

हल्द्वानी : यहां युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी समाचार | यहां बरेली रोड़ स्थित गौला बाईपास रोड में तीनपानी के पास एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि तीनपानी गौला बाईपास रोड के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर वनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही शव कब्जे में लिया। शव के पास पहचान संबंधी कोई पपत्र नहीं मिला।

आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हुई। जहां शव को मोर्चरी भेज दिया गया। आसपास के थानों में सूचना भेजी गई। जहां कुछ देर बार मोर्चरी पहुंचे लोगों ने शव की शिनाख्त 28 वर्षीय अर्जुन सिंह निवासी आवास विकास स्थित पर्यावरण कॉलोनी निवासी के रूप में की।

एसओ वनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में मृतक लड़खड़ाता हुआ दिखाई दे रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल मौत संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Whatsapp Group Join NowClick Now
23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, हिमाचल के शिमला में बाढ़ जैसे हालातClick Now
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments