HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : ग्रीनवुड्स ग्लोबल स्कूल धनपुरी में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन

हल्द्वानी : ग्रीनवुड्स ग्लोबल स्कूल धनपुरी में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन

हल्द्वानी | ग्रीनवुड्स ग्लोबल स्कूल धनपुरी में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया।

प्रधानाचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं विद्यार्थियों को उनके जीवन परिचय से अवगत कराया।

तत्पश्चात राष्ट्रगान के साथ धनपुरी की ग्राम प्रधान कुसुम बोहरा ने हरी झंडी दिखाते हुए क्रॉस कंट्री दौड़ का शुभारंभ किया। दौड़ के लिए विद्यालय से आनंदपुर में 2 किलोमीटर तक की दूरी सुनिश्चित की गई। दौड़ के पश्चात विद्यार्थियों को जलपान कराया गया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments