सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर | उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की गरुड़ तहसील के राजकीय इण्टर कॉलेज अमस्यारी व राजकीय प्राथमिक विद्यालय अमस्यारी में 30 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय गत 24 अगस्त को स्कूली छात्राओं पर गुलदार के हमले के बाद फैली दहशत और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टि से लिया गया है। आगे पढ़ें…
ADVERTISEMENTS
बागेश्वर जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि विद्यालय क्षेत्र के आस-पास प्रतिदिन बाघ स्थानीय जनता द्वारा देखा जा रहा है और आज विद्यालय परिसर में दोबारा गुलदार दिखा, जिससे दहशत बढ़ चली है। गुलदार के आंतक व दहशत का माहौल होने के कारण छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए 30 अगस्त को विद्यालय में अवकाश रखने के निर्देश दिए गए हैं।