HomeBreaking Newsहल्द्वानी : फूलवती पाउच तो प्रमोद संतरा स्पेशल के साथ गिरफ्तार

हल्द्वानी : फूलवती पाउच तो प्रमोद संतरा स्पेशल के साथ गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

मुखानी क्षेत्र से 02 शराब तस्कर गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत अलग-अलग मामलों में दो शराब तस्करों की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस ने नाथूपुर पाडली क्षेत्र से फूलवती को 34 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ और गैस गोदाम रोड से प्रमोद आर्या को 144 टेट्रा पैक संतरा स्पेशल मसालेदार देसी शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया।

उल्लेखनीय है कि एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से सभी थाना प्रभारियों को नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में मुखानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से 02 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा नाथूपुर पाडली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान फूलवती पत्नी स्वर्गीय रामकुमार निवासी उपरोक्त को 34 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम में एसआई अविनाश मौर्य, कांस्टेबल कुंदन शाही, राजेश जोशी और महिला कांस्टेबल इंद्रा जोशी शामिल रहे।

वहीं एक अन्य मामले में पुलिस टीम ने गैस गोदाम रोड में चेकिंग के दौरान आरोपी प्रमोद आर्या पुत्र स्वर्गीय मदि राम निवासी उपरोक्त को 144 टेट्रा पैक संतरा स्पेशल मसालेदार देसी शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद, कांस्टेबल रविंद्र खाती व सुनील आगरी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments