हल्द्वानी ट्रैफिक अलर्ट: कल ‘गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस’ पर ये रास्ते रहेंगे बंद !

0
गुरु तेग बहादुर जयंती शोभा यात्रा को लेकर लागू हुआ नया डायवर्जन
गुरु तेग बहादुर जयंती शोभा यात्रा को लेकर लागू हुआ नया डायवर्जन (Demo Pic)

घर से निकलने से पहले देखें नया रूट डायवर्जन प्लान

Haldwani Alert: Major Road Closures for Shobha Yatra

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। रविवार को श्री गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस यात्रा के दौरान शहर में भारी भीड़ व सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने एक दिन का विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह प्लान 15 नवंबर को सुबह 10:30 बजे से शोभा यात्रा समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए घर से निकलने से पहले रूट डायवर्जन प्लान अवश्य देख लें।


ADVERTISEMENTS

⭐ शोभा यात्रा का मुख्य रूट

  • गुरुद्वारा श्री सिंह सभा, रामलीला मैदान
    ➡️ ओके होटल
    ➡️ रोडवेज
    ➡️ तिकोनिया चौराहा
    ➡️ गुरु तेग बहादुर स्कूल
  • शोभा यात्रा मुख्य मार्ग के दाहिने हिस्से से आगे बढ़ेगी।

मालवाहक व आवश्यक सेवा वाहनों के लिए बड़ा बदलाव

  • पहाड़ी क्षेत्र ↔ हल्द्वानी / टीपी नगर / मंडी क्षेत्र के सभी छोटे-बड़े मालवाहक व आवश्यक सेवा वाहनों को बाईपास मार्ग का ही उपयोग करना होगा।
  • किसी भी स्थिति में नैनीताल रोड पर शोभा यात्रा रूट में प्रवेश नहीं मिलेगा।

🚌 रोडवेज / सिटी / सिडकुल बसों के लिए ट्रैफिक प्लान

👉 समतल क्षेत्रों—रामपुर रोड / बरेली रोड / कालाढूंगी रोड

  • सभी बसें सीधे रोडवेज स्टेशन तक अपने सामान्य रूट से चलेंगी।

👉 पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली बसें

  • यदि शोभा यात्रा ओके होटल—तिकोनिया के बीच होगी, तो बसें
    नारिमन तिराहा ➡️ तिकोनिया ➡️ वर्कशॉप लाइन ➡️ रोडवेज
    से चलेंगी।
  • यदि शोभा यात्रा तिकोनिया—गुरु तेग बहादुर स्कूल के बीच होगी, तो बसें
    नारिमन तिराहा ➡️ गौलापार रोड ➡️ गौलापुल ➡️ ताज चौराहा ➡️ रोडवेज
    से जाएंगी।

👉 रोडवेज स्टेशन से निकलने वाली बसें

  • बरेली/रामपुर रोड दिशा:
    शोभा यात्रा ओके होटल—रोडवेज तिराहा के बीच रहने पर बसें स्टेशन के भीतर रोकी जाएंगी।
    रोडवेज पश्चिमी गेट साफ होने पर ही बसें छोड़ी जाएंगी।
  • कालाढूंगी रोड दिशा:
    पूर्वी गेट ➡️ वर्कशॉप लाइन ➡️ तिकोनिया ➡️ हाइडिल ➡️ पंचक्की ➡️ ऊंचापुल
    से बसें चलेंगी।
  • पहाड़ी क्षेत्र को जाने वाली बसें:
    पूर्वी गेट ➡️ वर्कशॉप लाइन ➡️ तिकोनिया ➡️ नैनीताल रोड
    से अपने गंतव्य को जाएंगी।

🚗 छोटे वाहनों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन

👉 पहाड़ी क्षेत्र से बरेली/रामपुर रोड की ओर

  • छोटे वाहन नारिमन तिराहा से गौलापार रोड की ओर डायवर्ट होंगे।

👉 काठगोदाम से हल्द्वानी शहर की ओर

  • कॉलटैक्स / हाइडिल तिराहा → पंचक्की तिराहा → लालढांठ तिराहा
  • महारानी होटल तिराहा → सरस्वती रेस्टोरेंट → दोनहरिया/कुल्यालपुरा → पानी की टंकी
  • शोभा यात्रा ओके होटल—तिकोनिया के बीच रहने पर:
    तिकोनिया → वर्कशॉप लाइन → रोडवेज पूर्वी गेट → ताज चौराहा
  • शोभा यात्रा ओके होटल—नैनीताल बैंक तिराहा के बीच रहने पर:
    नैनीताल बैंक → अर्बन बैंक → जेल रोड

🚫 पूरी तरह प्रतिबंधित क्षेत्र

  • आवास विकास तिराहा व तिकोनिया से ठंडी सड़क की ओर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद।
  • मुख्य मार्ग से ठंडी सड़क की ओर जाने वाले सभी कट बंद रहेंगे।
ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें