HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : कौसानी बैरियर पर सवा लाख की शराब के साथ...

बागेश्वर ब्रेकिंग : कौसानी बैरियर पर सवा लाख की शराब के साथ पकड़े गए हल्द्वानी और दिल्ली के तस्कर

बागेश्वर। एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम ने एक वाहन से लगभग सवा लाख की अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला कल का है। एसओजी प्रभारी कुन्दन सिंह रौतेला व थाना कौसानी पुलिस ने संयुक्त रूप से कौसानी बैरियर पर चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वैगनार वाहन संख्याः डीएल-9सीएक्स-2813 को चैक किया गया। जिस पर वाहन से अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का 192 बोतल ओल्ड मान्क रम व 36 बोतल आफीसर च्वाइस प्रेस्टिजीयस व्हीस्की बरामद हुई, कुल बरामद 228 बोतल अंग्रेजी शराब के सम्बन्ध में वाहन में सवार व्यक्ति शिव कुमार व अशोक जोशी से पूछताछ की गयी तो दोनों के पास अंग्रेजी शराब के सम्बन्ध में कोई भी कागजात या लाईसेंस नहीं मिला।

ADVERTISEMENTSAd Ad

अवैध शराब ले जाने एसओजी व थाना पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर उक्त वाहन वैगनार को सीज कर दिया। थाना कौसानी में अभियुक्त शिव कुमार व अशोक जोशी के मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अवैध शराब की अनुमानित कीमत लभगभ 1लाख 20 हजार रूपये आंकी गयी है। पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम सस्ते रेट में शराब को दिल्ली से खरीदकर लाये हैं तथा इस अच्छे दामों में बेचने के लिए गढ़वाल की ओर जा रहे थे।

गिरफ्तार 35 वर्षीय शिव कुमार विष्णु गार्डन, तिलकनगर थाना ख्याला नई दिल्ली व 43 वर्षीय अशोक जोशी, हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र के बद्रीपुरा का रहने वाला है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला,एसओजी के एसआई दीपक बिष्ट, एसओजी के जवान नरेन्द्र गोस्वामी,राजेश भट्ट, गिरीश बजेली व कौसानी थाने के जवान दीपक रावत व राजेंद्र कुमार शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments