हल्दूचौड़ ब्रेकिंग : दस किग्रा चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मोटाहल्दू/हल्दूचौड़। नशे के खिलाफ चलाये गए अभियान के तहत रविवार को कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।राष्ट्रीय राजमार्ग में पुलिस द्वारा चलाये…

मोटाहल्दू/हल्दूचौड़। नशे के खिलाफ चलाये गए अभियान के तहत रविवार को कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।राष्ट्रीय राजमार्ग में पुलिस द्वारा चलाये गए सघन चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 10.100 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्करों को हिरासत में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक अबुल कलाम व वरिष्ठ उप निरीक्षक रोहिताश सागर के नेतृत्व में रविवार को पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौलापार नवाड खेड़ा निवाशी पवन सिंह बिष्ट पुत्र स्व बच्ची सिंह बिष्ट वर्ष के पास से 05.200 किलोग्राम व प्रकाश चन्द्र आर्या पुत्र पूरन लाल निवाशी सुल्तान नगरी पूर्वीखेड़ा गौलापार के पास से 04.900 किलोग्राम बरामद करते हुए धारा 214/2020 यू एस 8/20/60 एन डी पी एस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।पुलिस टीम में उप निरीक्षक हरेन्द्र सिंह नेगी, कमित जोशी, कांस्टेबल सुरेंद्र शिन्दे, हुकम सिंह व कपिल ओली आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *