Breaking News : 48 घंटे की पैरोल पर बाहर आया रेप—हत्या का आरोपी गुरूमीत राम रहीम

सीएनई रिपोर्टर
रेप और हत्या जैसी संगीन धाराओं में जेल में सजा काट रहे राम रहीम को बीमार मां से मिलने की अर्जी पर 48 घंटे की परोल मिली है। जिसके बाद वह गुरूग्राम के एक गेस्ट हॉउस में ठहरा हुआ है। राम रहीम ने 21 दिन की परोल चाही थी, जिसे अस्वीकार कर दिया गया था।
उल्लेखनीय है कि आश्रम में युवती के यौन शोषण, रेप व एक पत्रकार की हत्या जैसे संगीन मामलों पर डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम 2017 से ही जेल में बंद है। सुनारिया जेल से सुबह सवा छह बजे गुरमीत को परोल मिली और वह खुली हवा में बाहर निकल आया। इसके बाद वह बीमार मां से मिलने के लिए गुरुग्राम गया, जहां वह मानेसर के एक फार्म हाउस में रूका है।
यहां doctor भी घबरा गये ऐसा Black fungus देख कर, देश में अब तक का पहला मामला, Read full news….
आपको बता दें कि डेरा प्रमुख राम रहीम की मां का उपचार गुरूग्राम के एक अस्पताल में चल रहा है। गुरुग्राम पुलिस की सिफारिश पर सुनारिया जेल ने परोल को मंजूरी देते हुए उसे 48 घंटे के लिए गुरुग्राम भेजा है। यहां वह एक फार्म हाउस में अपनी मां के साथ है।
ज्ञात रहे कि गुरमीत राम रहीम ने 21 दिनों के लिए इमरजेंसी परोल की अर्जी लगाई थी, जिस पर पर विवाद हो गया था। ज्ञात रहे कि हाल में ही उसकी तबियत खराब हो गई थी। जिस पर उसे रोहतक के पीजीआई में भर्ती कराया गया था। रोहतक की जिस सुनारिया जेल में गुरमीत राम रहीम बंद है, वहां पर कई कैदी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इससे पूर्व भी वह कई अर्जियां पैरोल के लिए लगा चुका है। आज उसे इसमें सफलता मिल गई।
आज उत्तराखंड 8731 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, 70 की मौत, 3626 नए मामले