HomeBreaking Newsपशु चारा लेने जंगल गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला

पशु चारा लेने जंगल गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

घटनास्थल से 2 किलोमीटर दूर मिला शव

15 दिन में दो महिलाओं की हुई मौत

सीएनई रिपोर्टर, धारी/भीमताल। पशु चारा लेने जंगल गई एक महिला गंगा देवी को गुलदार (तेंदुए) ने अपना निवाला बना लिया। 15 दिनों में हुई यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व भी एक अन्य महिला भी इन्हीं परिस्थितियों में गुलदार का निवाला बन गई थी।

ADVERTISEMENTSAd
Leopard
सांकेतिक तस्वीर

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को गंगा देवी (35 साल) सुबह जानवरों के लिए घास लेने जंगल की ओर गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर अचानक हमला कर दिया। स्थानीय महिलाओं ने गंगा देवी पर गुलदार के हमले की जानकारी गांव में दी। इसके बाद ग्रामीण और परिजन उसे ढूंढने जंगल की ओर रवाना हुए।

जंगल में 2 किलोमीटर दूर मिला शव

गंगा देवी की तलाश के दौरान ग्रामीणों को जंगल के भीतर करीब दो किलोमीटर दूर उसका शव मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसर गया।

मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लिया। धारी एसडीएम अंशुल भट्ट ने बताया कि गंगा देवी, पत्नी जीवन चंद्र, निवासी खुटियाखाल गैरखांड की मौत गुलदार के हमले में हुई है।

इधर बताया जा रहा है कि भीमताल के धारी क्षेत्र में बीते 15 दिनों के भीतर गुलदार तीन महिलाओं पर हमला कर चुका है। इनमें से दो महिलाओं की मौत हो चुकी है।

इस दौरान वन विभाग की टीम पहाड़पानी क्षेत्र से एक गुलदार को रेस्क्यू कर रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेज चुकी है, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता बनी हुई है। ताजा घटना के बाद ग्रामीणों में डर और असुरक्षा की भावना और गहरी हो गई है।

ग्रामीणों का हंगामा, गुलदार से निजात की मांग

गंगा देवी की मौत के बाद गांव में भारी आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में हंगामा किया और वन विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए।

फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द गुलदार को पकड़ने और क्षेत्र में स्थायी सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

इधर धारी के एसडीएम अंशुल भट्ट ने बताया गुलदार के हमले मे स्थानीय गंगा देवी पत्नी जीवन चंद्र खुटियाखाल गैरखांड की मौत हो गई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments