HomeUttarakhandAlmoraBig News : खतरे की घंटी है उत्तराखंडियों का रिवर्स पलायन !...

Big News : खतरे की घंटी है उत्तराखंडियों का रिवर्स पलायन ! सिर्फ एक माह में गांव लौटे 91 हजार से अधिक प्रवासी, क्रम लगातार जारी, अल्मोड़ा और पौड़ी में सर्वाधिक घर वापसी, आर्थिक संसाधन हीन हो गये सैकड़ों परिवार

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर उत्तराखंड

ADVERTISEMENTSAd

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद से बाहरी प्रदेशों में रह रहे उत्तराखंड मूल के प्रवासियों की लगातार घर वापसी हो रही है। महानगरों में लगे कोविड कर्फ्यू के बाद से बहुत से लोग बेरोजगार हो चुके हैं। अल्मोड़ा जनपद में घर वापसी करने वालों की सर्वाधिक संख्या है, जबकि दूसरे नंबर पर पौड़ी जिला आता है।

यहां doctor भी घबरा गये ऐसा Black fungus देख कर, देश में अब तक का पहला मामला, Read full news….

आपको याद होगा कि विगत वर्ष मार्च माह से कोरोना संक्रमण फैलने के बाद से ही उत्तराखंड से पलायन कर चुके हजारों उत्तराखंडियों का रिवर्स पलायन शुरू हो गया था, लेकिन जब अनलॉक की प्रक्रिया चली तो घर लौटे प्रवासियों ने वापस महानगरों में लौटना शुरू कर दिया। हालांकि इनमें से बहुतेरों ने यही खेती—बाड़ी या फिर कुछ अन्य रोजगार प्रारम्भ कर दिया था।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : घर में मृत अवस्था में मिली कोरोना पॉजिटिव वृद्धा, बंधे हुए थे हाथ-पांव, हत्या की आशंका

अब एक बार फिर प्रवासियों के रिवर्स पलायन से एक अलग ही किस्म की दिक्कत पैदा हो गई है। दरअसल, दिल्ली—मुंबई—महाराष्ट्र आदि से आये यह प्रवासी रोजगार छिन जाने के बाद बेरोजगार हैं। जो पिछले साल भी यहां लौटे थे उनका भी काम—धन्धा कुछ खास नही चल रहा है। जिसका सबसे बड़ा कारण यही है कि कोरोना की दूसरी घातक लहर से उत्तराखंड के तमाम ग्रामीण व शहरी क्षेत्र प्रभावित हैं। रेस्टोरेंट आदि का व्यावसाय भी ठप पड़ा हुआ है। खेती—बाड़ी अधिकांश पर्वतीय जनपदों में सिंचाई के साधनों के अभाव जंगली जानवरों के आतंक के चलते खत्म है।

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

आपको बता दें कि बीते सिर्फ एक माह में अन्य राज्यों से यहां 91 हजार प्रवासी अपने गांव लौट चुका है। पंचायती राज विभाग आज की तारीख तक आंकड़े ही जुटा रहा है और इनकी संख्या तो अगले एक माह में इससे भी दोगुनी तक हो जाने की सम्भावना है। विभाग ने जो विवरण एकत्रित करना शुरू किया है उसकी तारीख 21 अप्रैल है।

Breaking News : यहां एक साल से चल रहा था Sex racket, 05 महिलाओं सहित 07 गिरफ्तार, social media के जरिये होती थी Booking

प्रवासियों के जो आंकड़े हमारे पास उपलब्ध हो पाये हैं उसके अनुसार —

अल्मोड़ा में 29 हजार 415, पौड़ी में 20 हजार 743, नैनीताल में 7042, टिहरी में 6 हजार 167, देहरादून 5 हजार 956, उधम सिंह नगर में 4 हजार 460, ​हरिद्वार में 3 हजार 614, पिथौरागढ़ में 3 हजार 326, चंपावत में 2867 , बागेश्र में 2 हजार 818, चमोली 2 हजार 480, रूद्रप्रयाग में 1 हजार 760 तथा उत्तरकाशी में 704 प्रवा​सी वापस अपने गांव लौट आये हैं।

अब बड़ा सवाल यह है कि इन घर लौटे प्रवासियों के रोजगार के क्या साधन उपलब्ध हो सकते हैं ? घर वापसी करने वाले इन उत्तराखंडियों ही नही बल्कि इनके परिवार के भरण—पोषण की भी दिक्कत है। चूंकि बहुत से परिवार ऐसे हैं, जिनके चूल्हे महानगरों में रहने वाले अपने युवा सदस्य द्वारा भेजी जाने वाली मासिक आर्थिक मदद से जलते थे। निश्चित रूप से अब पहाड़ों में आने वाले समय में गरीबी का स्तर और अधिक विकराल रूप ले सकता है।

सरकार को चाहिए कि वह जल्द इस हेतु कोई नीति निर्धारित करे और रोजगार के नए अवसरों को उत्पन्न किया जाये।

आज उत्तराखंड 8731 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, 70 की मौत, 3626 नए मामले

Uttarakhand Breaking : स्थगित हुई स्टॉफ नर्स की भर्ती परीक्षा, जल्द होगी अगली तारीख घोषित, हल्द्वानी व देहरादून बनाये थे सेंटर

उत्तराखंड : Private schools के लिए जारी हुई सख्त Guidelines, Online tuition fee के अतिरक्त नही ले सकेंगे कोई अन्य fees, अन्य मद जोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

खतरे की घंटी है उत्तराखंडियों का रिवर्स पलायन ! सिर्फ एक माह में गांव लौटे 91 हजार से अधिक प्रवासी, क्रम लगातार जारी, अल्मोड़ा और पौड़ी में सर्वाधिक घर वापसी, आर्थिक संसाधन हीन हो गये सैकड़ों परिवार

Uttarakhand : शासन ने बढ़ाया कोविड जांच का दायर, अब हर सीएचसी, पीएचसी में मुहैया कराई जायेगी कोरोना जांच, जारी हुआ नया आदेश

बागेश्वर में एक परिवार पर कहर बनकर गिरा विशालकाय पेड़, मकान जमींदोज होने से 10 वर्षीय बच्चे व महिला की दर्दनाक मौत, सात अन्य घायल, दो हालत नाजुक

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments