अल्मोड़ा। यहां बीते लंबे समय से गुलदारों का जबरदस्त आतंक बना हुआ है। शहर व इससे लगते हुए तमाम इलाकों में से शायद ही कोई ऐसा मोहल्ला या गांव हो, जहां गुलदार नही पहुंच पा रहा हो। आज सोमवार की सुबह ही फलसीमा व सिकुड़ा के बीच एक गुलदार ने घास काटने आई दो महिलाओं पर अचानक हमला बोल दिया था। संयोग से कोई बड़ा हादसा नही हुआ और महिलाओं की जान बच गई। बावजूद इसके, पांडेखोला, नृसिंहबाड़ी, दुगालखोला, सिकुड़ा बैंड आदि के नागरिक रोजाना गुलदार को देखे जाने की शिकायत कर रहे हैं और बीते कुछ दिनों में कई पालतू मवेशी गुलदारों का निवाला बन चुके हैं। इधर आज सुबह कार से कही जा रहे कुछ मित्रों ने गुलदार को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर दिया। इस वायरल वीडियो में गुलदार जैसे खुलेआम फोटोशूट करा रहा हो। गुलदार कैमरे व इंसानों के सामने ऐसा बेफिक्र दिख रहा है, मानो उसे किसी का भय ना हो। या वह इंसानों से बोल रहा हो, ”लो खुलेआम आ गया हूं मैं तुम्हारी इंसानी बस्ती में, हिम्मत नही तुम्हारी कि मेरा कुछ बिगाड़ पाओ।”
अल्मोड़ा के इस वायरल वीडियो ने सबको चौंका दिया, खुलेआम फोटोशूट कराने पहुंच गया गुलदार !
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES


