HomeBreaking Newsहल्द्वानी न्यूज : रानीबाग पंचायत के इंद्रानगर तोक में सरेआम घूम रहा...

हल्द्वानी न्यूज : रानीबाग पंचायत के इंद्रानगर तोक में सरेआम घूम रहा तेंदुआ, भयभीत ग्रामीणों ने सौंपा वन विभाग को ज्ञापन

हल्द्वानी। रानीबाग पंचायत के ग्रामीणों ने वन दरोगा को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में खुलेआम घूम रहे तेंदुए पर लगाम लगाने की मांग की है। बीडीसी सदस्य मनीष गौनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आज वन चौकी पहुंच कर वन दरोगा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि रानीबाग पंचायत के इंद्रा नगर तोक में तेंदुआ लगातार कई दिनों से चक्कर काट रहा है। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। लेकिन वन विभाग ने इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जिससे ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ गुस्सा है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

पूर्व में भी सोनकोट की भगवती देवी तेंदुए के हमले का शिकार हो चुकी हैं। इस तेंदुए को अभी तक नहीं पकड़ा जा सका है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में रात्रि गश्त, कैमरा व पिंजरा लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मांगें नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा। वन विभाग के दरोगा ने भी उन्हें हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में आनंद कुंजवाल, संजय साहा, पवन साहा, भूमिका नेगी, अनन्या गौतम, दलजीत कौर, मनोज गोस्वामी, महेश भंडारी व गोविंद सिंह आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments