HomeBreaking Newsब्रेकिंग : भरी दोपहर गुलदार ने किया बकरी का शिकार, दहशत में...

ब्रेकिंग : भरी दोपहर गुलदार ने किया बकरी का शिकार, दहशत में ग्रामीण

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

⏩ मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम, ग्रामीणों को किया सतर्क

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

ADVERTISEMENTSAd

क्षेत्र में मवेशीखोर गुलदारों का जबरदस्त आतंक है। आज दिन दहाड़े गुलदार ने एक बकरी को दबोच लिया। हालांकि ग्रामीणों ने काफी हिम्मत करके गुलदार के जबड़ों से बकरी को तो बचा लिया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आम जनता को गुलदार के पुन: आगमन के खतरे को लेकर सावधान किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां ढोकाने, कुलगाढ़ के नजदीकी वन क्षेत्र और ढोकाने वाटर फॉल के पास आए दिन गुलदार दिखाई दे रहे हैं, जिनकी संख्या एक से अधिक है। चिंता की बात तो यह है कि गुलदार अब देर सांय ही नहीं, बल्कि भरी दोपहर भी दिखने लगे हैं। जिसके चलते स्थानीय ग्रामीण काफी दहशत में है।

खास तौर पर ग्राम सिरसा, चौनीखेत, चोपड़ा, कूूल, कमोली, छिमी, सुयालबाड़ी में रोजाना गुलदार दिखाई दे रहे हैं। आज दोपहर को गुलदार ने ढोकाने में कुलगाड़ निवासी पूरन सिंह भंडारी की बकरी को गुलदार ने दोपहर करीब 12 बजे दबोच लिया। जिसके बाद जब ग्रामीण ने शोर मचाया तो कुछ लोग एकत्रित हो गये। ग्रामीणों द्वारा शोर मचाये जाने पर गुलदार बकरी को छोड़ वहां से जंगल चला गया, लेकिन तब तक बकरी मर चुकी थी। जिस कारण ग्रामीण को आर्थिक क्षति पहुंची है। उधर सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार आर्य व फोरेस्टर संजय आर्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि गुलदार इस इलाके के पालतू मवेशियों के शिकार के लिए लगातार आ रहे हैं। जिस कारण ग्रामीणों को विशेष रूप से सतर्क रहना चाहिए। खास तौर पर स्कूली बच्चों को परिजन अकेले विद्यालय नहीं भेजे। गुलदार के संभावित हमले से बचने के लिए हमेशा प्रभावित इलाकों में झुंड में चलें। उन्होंने कहा कि पशु हानि पर प्रभावित ग्रामीण को विभाग की ओर से उचित मुआवजा दिया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments