Uttarakhand : फूलों की घाटी अगले तीन दिनों तक पर्यटकों के लिए बंद

0
Valley of Flowers National Park in Chamoli
फूलों की घाटी

देहरादून| उत्तराखंड राज्य के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट, जबकि शनिवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसके दृष्टिगत कई जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है और प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है।


ADVERTISEMENTS

ताजा मिली जानकारी के मुताबिक फूलों की घाटी अगले तीन दिनों तक पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद रहेगी। पार्क प्रशासन ने मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए यह निर्णय लिया है। लिहाजा फूलों की घाटी (Valley Of Flowers) में पर्यटकों की आवाजाही 15 सितंबर से 17 सितंबर तक बंद रहेगी। फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए 1 जून से खोल दी गई थी। जो अब 31 अक्तूबर को बंद हो जाएगी। फूलों की घाटी में इस बार पर्यटकों की पूरे सीजन में चहल-पहल बनी रही। यह भी पढ़े 👉 🥰 ऐसी मासूमियत नहीं देखी होगी : मैडम को मना रहे मासूम का क्यूट वीडियो हुआ वायरल

चमोली जिले में स्थित विश्व धरोहर फूलों की घाटी

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व धरोहर फूलों की घाटी नंदा देवी नेशनल पार्क के अंतर्गत आती है। इसकी प्राकृतिक खूबसूरती और जैविक विविधता के कारण वर्ष 2005 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर घोषित किया था। 87.5 वर्ग किमी में फैली फूलों की घाटी न सिर्फ भारत बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करती है। आगे पढ़े…

पर्यटकों के लिए खुली विश्व प्रसिद्ध धरोहर ‘फूलों की घाटी’ | Valley of Flowers
ADVERTISEMENTS