HomeUttarakhandPithoragarhहरेला सप्ताह में हरियाली का महाअभियान: दूसरे दिन 20 हजार पौधे रोपे,...

हरेला सप्ताह में हरियाली का महाअभियान: दूसरे दिन 20 हजार पौधे रोपे, 70 हजार पौधारोपण का लक्ष्य

130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इकोलॉजिकल कुमाऊँ की अनूठी पहल

ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने भी निभाई अहम भूमिका

सीएनई रिपोर्टर, पिथौरागढ़। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला को पर्यावरण संरक्षण के महाअभियान में बदलते हुए 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इकोलॉजिकल कुमाऊँ ने हरेला सप्ताह के दूसरे दिन भी बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया। बटालियन की पहल पर शनिवार को मुख्यालय क्षेत्र के चंडाक के निकट घुनसेरागांव तथा दूरस्थ बुंगाछीना के अगनिया गांव में कुल 20 हजार पौधों का रोपण किया गया। अभियान में सेना के अधिकारियों और जवानों के साथ स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों तथा स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

🚨 ALMORA SPECIAL
✈️ अल्मोड़ा के रवि टम्टा की
‘उड़ने वाली कार’ आखिर कैसी है?
चीन-जापान की Flying Cars की दुनिया में SKYNeX कहां खड़ी है? 👇 खुद देखिए इसकी उड़ान
▶️ वीडियो देखिए और बताइए—
क्या भविष्य की उड़ान अल्मोड़ा से शुरू हो सकती है?
पूरा समाचार पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें 👇
ADVERTISEMENTS

वृक्षारोपण के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण और हरित हिमालय के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि समाज में प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ना भी रहा।

हरेला सप्ताह में 70 हजार पौधारोपण का रखा गया लक्ष्य

बटालियन द्वारा आयोजित यह अभियान हरेला सप्ताह के अंतर्गत संचालित व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम का हिस्सा है। पूरे सप्ताह में 70 हजार पौधों के रोपण का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके माध्यम से हिमालयी क्षेत्रों में हरित आवरण बढ़ाने, मृदा संरक्षण को प्रोत्साहित करने, पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने तथा जलवायु संरक्षण की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।

बटालियन का मानना है कि स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण जैसे अभियान स्थायी और प्रभावी बन सकते हैं। इसी सोच के साथ विभिन्न गांवों, विद्यालयों और सामाजिक संस्थाओं को इस कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है।

‘हर पौधा आने वाली पीढ़ियों की अमूल्य धरोहर’

इस अवसर पर बटालियन ने अभियान में सहयोग देने वाले स्थानीय नागरिकों, विद्यालयों और सभी सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर साबित होगा।

16 जुलाई को होगा हरेला पर्व पर भव्य समापन

बटालियन के सहायक कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल वी.एस. दानू ने बताया कि हरेला सप्ताह के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि 16 जुलाई 2026 को हरेला पर्व के अवसर पर इस अभियान का भव्य समापन किया जाएगा। तब तक निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप हजारों और पौधों का रोपण कर हरित हिमालय के संकल्प को साकार करने का प्रयास जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments