HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : गोविंद सिंह चुने गये वन पंचायत मैचून के पुन:...

Almora News : गोविंद सिंह चुने गये वन पंचायत मैचून के पुन: सरपंच, खुली बैठक में नव कार्यकारिणी गठित

ADVERTISEMENTS

सीएनई सहयोगी पनुवानौला
वन पंचायत मैचून की नव कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। जिसमें गोविंद सिंह पुन: सरपंच चुने गये हैं। पंचों की भी विधिवत नियुक्ति कर दी गई है। वन पंचायत मैचून पट्टी तोली ग्राम सभा मनीआगर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मैचून में हुई खुली बैठक में नव कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान बहुमत के साथ पंचों द्वारा गोविंद सिंह पुत्र मदन सिंह को दोबारा वन पंचायत मैचून का सरपंच चुना गया। पंचों में भगवंत सिंह, नंदन सिंह, मदन सिंह, मोहन सिंह, जानकी देवी, नंदी देवी, माया देवी व भगवती देवी का चयन हुआ। बैठक में राजस्व उपनिरीक्षक तोली निखिल कुमार त्यागी, ग्राम प्रधान नीलम देवी सहित राम सिंह, मोहन सिंह, चंदन सिंह, गंगा देवी, कमला देवी, चंपा देवी, कलावती देवी सहित तमाम अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments