HomeUttarakhandAlmoraBig News : शासन ने जारी किये संविदा शिक्षकों की पुनर्नियुक्ति के...

Big News : शासन ने जारी किये संविदा शिक्षकों की पुनर्नियुक्ति के आदेश, पॉलिटेक्निकों में कार्यरत शिक्षकों में हर्ष, जताया आभार

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
पॉलिटेक्निक संविदा शिक्षकों की मांग पर कार्रवाई करते हुए शासन द्वारा संविदा शिक्षकों की पुनर्नियुक्ति करने के आदेश जारी कर दिये गये हैं। जिससे जनपद की विभिन्न पॉलिटेक्निक संस्थानों में कार्यरत संविदा शिक्षकों में हर्ष का माहौल है।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा सत्र के दौरान संविदा शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने गत 22 दिसम्बर 2020 को राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा था। जिसमें पॉलिटेक्निक में पूर्व में कार्यरत संविदा शिक्षकों की पुनर्नियुक्ति करने की मांग की गई थी। इसके बाद नव वर्ष में मुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के निर्देशन में सम्पन्न हुई बैठक में विभागीय अधिकारियों को संविदा शिक्षकों को पुनर्नियुक्ति देने के निर्देश दिए हैं। संविदा शिक्षकों का कहना है कि उनके व छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए शिक्षा मंत्री द्वारा लिया गया यह एक सकारात्मक निर्णय है। अल्मोड़ा जिला के विभिन्न पॉलिटेक्निक संस्थानों महिला पॉलिटेक्निक अल्मोड़ा, दन्या, ताकुला के संविदा शिक्षकों जया जोशी, राखी साह, ज्योति बंगारी, नामिता तिवारी सरिता पांडे, विशाल प्रसाद, जीवन कुमार, हेम चंद्र आदि ने बैठक कर शासन का आभार जताया है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments