HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: युकां प्रदेश प्रवक्ता अंकुर ने किया 'यंग इंडिया बोल' कार्यक्रम...

Bageshwar News: युकां प्रदेश प्रवक्ता अंकुर ने किया ‘यंग इंडिया बोल’ कार्यक्रम लॉच

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता यंग इंडिया बोल कार्यक्रम का लांच किया। उन्होंने बताया कि युवा कांग्रेस प्रतियोगिता को मुहिम के रूप में चला रहा है। जिसमें महंगाई, कोरोना कुप्रबंधन, बेरोजगारी, लोकतंत्र की हत्या आदि शामिल हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

टीआरसी परिसर पर यंग इंडिया बोल कार्यक्रम लांच किया गया। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि राज्य में बेरोजगारी अहम मुद्दा है। यूथ कांगेस रोजगार दो महा अभियान चला रही है। जिसके लिए टोल फ्री नंबर 7669040884 जारी किया गया है।

अधिकाधिक बेरोजगार युवाओं को इस मुहिम से जोड़ा जा रहा है। युवा देश का भविष्य हैं। युवाओं के भविष्य की चिंता है। सही दिशा की ओर चलते हुए प्रदेश में परिवर्तन लाना है। इस दौरान सुनील पांडे, पंकज परिहार, आशीष पाल, मोहम्मद वसीम, विशाल रावत, गोकुल परिहार, गोविंद चंदोला, सागर जोशी, पीयूष माजिला आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments