HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : डोटियालगांव के गोकुल सिंह गुसाई भारतीय सेना में बने सब-लेफ्टिनेंट

अल्मोड़ा : डोटियालगांव के गोकुल सिंह गुसाई भारतीय सेना में बने सब-लेफ्टिनेंट

📌 जन्म के मात्र 01 साल में उठ गया था पिता का साया

👉 मां व दादा ने बड़ी कठिनाई से की परवरिश

गोकुल सिंह गुसाई हुए एनडीए पास आउट

ताकुला विकासखंड के ग्राम डोटियालगांव के मूल निवासी गोकुल सिंह गुसाई ने एनडीए पास आउट किया है। वह भारतीय सेना में सब-लेफ्टिनेंट ​बन गये हैं। गोकुल एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उन्होंने काफी कठिन परिस्थितियों में अपनी पढ़ाई की है। गोकुल की इस उपलब्धि पर उनके गांव व गृह जनपद में हर्ष की लहर है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
गोकुल सिंह गुसाई भारतीय सेना में बने सब-लेफ्टिनेंट
गोकुल सेना में बने सब-लेफ्टिनेंट

गोकुल सिंह गुसाई परिचय –

गुसाई का जन्म 01 सितम्बर 2002 को हुआ। प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए पीलीभीत अपने रिश्तेदारी में चले गए। गोकुल के जन्म के मात्र एक साल बाद सन 2003 में लम्बी बीमारी के बाद उनके पिताजी श्री इंदर सिंह गुसाई की मृत्यु हो गई थी। पिताजी की मृत्यु के बाद उनकी मां के सामने गोकुल के पालन-पोषण एवम पढ़ाई इत्यादि के लिए संकट खड़ा हो गया।

गोकुल सिंह गुसाई भारतीय सेना में बने सब-लेफ्टिनेंट
भारतीय सेना में बने सब-लेफ्टिनेंट

दादा-मामा का रहा विशेष सहयोग

ऐसी स्थिति में उनको उनके दादाजी ग्राम जाख सौड़ा निवासी सेवानिवृत अध्यापक राम सिंह पिलखवाल व मामा सूबेदार मेजर गोविन्द पिलख्वाल ने उनके परिवार की मदद की। इंटर करने के बाद सन 2020 में एनडीए में उनका सैलक्शन हो गया। 25 नवम्बर 2023 को भारतीय नौसेना एकेडमी केरला से पास आउट होकर सब लेफ्टिनेंट बन गए हैं।

माता, दादा, मामा को दिया सफलता का श्रेय

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता भगवती गुसाई को दिया और हर रूप में सहयोग के लिए अपने दादा राम सिंह पिलख्वाल व मामाजी सूबेदार मेजर गोविन्द पिलख्वाल का आभार प्रकट किया। इस अवसर गोकुल की सफलता के लिए पूर्व राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, अल्मोड़ा विधानसभा विधायक मनोज तिवारी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेन्द्र बाराकोटी कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, कांग्रेस महामंत्री दिनेश पिलख्वाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य डोटियालगांव हेमन्त सिंह आदि ने खुशी जाहिर की है।

एशियन ड्यूबॉल चैंपियनशिप, सौरभ सिंह रावत का टेक्निकल ऑफिशियल चयन

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments