HomeCrimeब्रेकिंग उधमसिंह नगर : प्रेमिका ने प्रेमी के लिए छोड़ा घर, बौखलाए...

ब्रेकिंग उधमसिंह नगर : प्रेमिका ने प्रेमी के लिए छोड़ा घर, बौखलाए भाई ने दिन दहाड़े प्रेमी को गोली से उड़ाया

रुद्रपुर। एक युवक को उसकी बहन का आज तड़के भाग कर अपने प्रेमी के घर पहुंच जाना इतना नागवार गुजरा कि उसने अपने तकरीबन दस साथियों के साथ प्रेमी के घर पर हमला बोल दिया। उसने अपनी बहन के प्रेमी की उसके घर में घुसकर गोली मार कर हत्या कर दी। घटना आज दोपहर लगभग 12 बजे की है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है, युवक के शव का पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और हत्यारोपियों के लिए जगह जगह दबिश दी जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

यह मामला काशीपुर के कुंडेश्वरी क्षेत्र के गुलजारपुर का है। बताया जा रहा है कि यहां के 22 वर्षीय युवक गौरव को अपने ही गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आज तड़के चार बजे युवती अचानक गोरव के घर पर जा धमकी और उसके परिजनों के सामने ही उससे विवाह की जिद करने लगीं गौरव के परिजनों के मुताबिक उन्होंने किशोरी को काफी समझाने का प्रयास किया परंतु वह गौरव से ही विवाह करने की जिद पर अड़ी थी।

मामले की जानकारी जब किशोरी के परिजनों को लगी तो किशोरी के भाई ने अपने साथ आठ दस अन्य युवकों को साथ लेकर मृतक गौरव के घर आ धमके। उन लोगों ने तमंचे से गौरव को गोली मार दी। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजनों के मुताबिक गौरव मोबाइल रिपेयरिंग का कार्य करता था। उसकी कुंडेश्वरी चौराहे पर दुकान है जहां पर वह कार्य करता था। मृतक के 5 भाई दो बहनें हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments