HomeBreaking Newsब्रेकिंग : भाई की मदद से प्रेमिका ने प्रेमी को उतारा मौत...

ब्रेकिंग : भाई की मदद से प्रेमिका ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के नांदेड से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक प्रेमिका ने अपने भाई और उसके दोस्तों के साथ मिलकर शादी शुदा प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। यह पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि पहले शख्स को बीच सड़क पर जमकर पीटा गया। उसके बाद चाकू और तलावर से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद उसे पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की गई। इसके बाद शख्स के परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यह घटना 12 फरवरी की रात की बताई जा रही है। युवक की मौत 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन हुई।

Almora Breaking : खाई में जा गिरी ​अनियंत्रित टाटा सूमो, 02 की मौत, 06 घायल, घायलों में एक 5 साल का बच्चा भी

पुलिस का कहना है मृतक शादीशुदा था और उसकी एक छोटी बच्ची भी है। लेकिन उसका एक लड़की के साथ अवैध संबंध था। मृतक की प्रेमिका उस पर अपनी पत्नी को छोड़कर उसके साथ रहने का दबाव बना रही थी। जबकि वह पत्नी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं था। बस इस वजह से दोनों के बीच झगड़ा बढ़ा और महिला ने अपने भाई और उसके दोस्तों के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी।

देहरादून : घर के अंदर घुसकर बाहर खींचा और चाकुओं से गोद मार डाला, आधी रात तक हुआ हंगामा, बाजार चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, हत्यारा गिरफ्तार

मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके तीन साथी फरार हैं। पुलिस उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है। इस घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है। बताया जा रहा कि मृतक की शादी एक या डेढ़ साल पहले हुई थी।

मोदी सरकार का नया फार्मूला – आपकी सैलरी ऐसे हो जाएगी कम

वहीं इस मामले में पुलिस निरीक्षक ए. एस. नरोटे का कहना है कि प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या कर दी गई। इस मामले में महिला मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है।

कालाढूंगी : कोटाबाग के सुदूरवर्ती गांव में पिता कर रहा था चार बेटियों का शोषण, घर से भागीं बेटियां

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments