HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: युवती से दुष्कर्म, आरोपी हुआ गिरफ्तार

Almora Breaking: युवती से दुष्कर्म, आरोपी हुआ गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां नगर क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामले पर महिला थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद जांच पड़ताल करते हुए महिला थानाध्यक्ष बरखा कन्याल ने आरोपी को यहां पोखरखाली स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTSAd

उल्लेखनीय है कि महिला थाना अल्मोड़ा में एक युवती के साथ दुष्कर्म के मामले पर आरोपी के खिलाफ अभियोग दर्ज हुआ था। मामले की विवेचक/महिला थानाध्यक्ष बरखा कन्याल ने धारा 161 व 164 के तहत पीड़िता के सीआरपीसी के बयान लिये और इन बयानों के आधार पर अभियोग में धारा 354 (क) व 376 भादवि की बढ़ोतरी की गयी। मामले पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने सीओ आपरेशन व थानाध्यक्ष महिला थाना को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इस पर सीओ आपरेशन ओशीन जोशी ने थानाध्यक्ष महिला थाना बरखा कन्याल के नेतृत्व में टीम गठित की।

महिला थानाध्यक्ष बरखा कन्याल के नेतृत्व में टीम ने दुष्कर्म के नामजद आरोपी 44 वर्षीय गोपाल चन्द्र तिवारी उर्फ पप्पू तिवारी पुत्र स्व. गिरीश चन्द्र तिवारी, निवासी लक्ष्मी निवास, पूर्वी पोखरखाली जनपद अल्मोड़ा को उसके निवास पर दविश देकर आज गिरफ्तार करत लिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बरखा के साथ आरक्षी त्रिलोक सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments