HomeAccidentदेहरादून : त्यूनी में पिकअप वाहन खाई में गिरा, चालक समेत दो...

देहरादून : त्यूनी में पिकअप वाहन खाई में गिरा, चालक समेत दो की मौत

देहरादून| त्यूनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। प्लासू के पास एक पिकअप वाहन करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

ADVERTISEMENTSAd

घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को वाहन के खाई में गिरने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों को खाई से बाहर निकाला।

थानाध्यक्ष आशीष रवियान ने बताया कि मृतकों की पहचान 50 वर्षीय चालक सुलेमान पुत्र गानी निवासी ग्राम रिक्षाणू थाना त्यूनी और 35 वर्षीय सुनील चौहान पुत्र केशर सिंह चौहान निवासी थंगाड तहसील चौपाल थाना नेरवा जिला शिमला हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। शवों को राजकीय अस्पताल त्यूनी की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

लालकुआं : जुआरियों की दिवाली शुरू, जुआ खेल रहे चार युवक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments