UPSC 2025 उत्तीर्ण करने वाले छात्र गौरव छिमवाल का जोरदार अभिनंदन

0
UPSC 2025 उत्तीर्ण करने वाले छात्र गौरव छिमवाल का जोरदार अभिनंदन
UPSC 2025 उत्तीर्ण करने वाले छात्र गौरव छिमवाल का जोरदार अभिनंदन

राइंका ढोकाने में स्वागत कार्यक्रम

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने में संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा 2025 की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यालय के पूर्व छात्र गौरव छिमवाल का विशिष्ट अतिथि के रूप में हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया गया।


ADVERTISEMENTS

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेम चंद्र आर्य ने कार्यक्रम को संबोधित किया एवं विद्यालय को 20 हजार रूपये की धनराशि भेंट की। उन्होंने बच्चों को सच्चाई के रास्ते पर चलने की सलाह दी।

कार्यक्रम में वशिष्ट अतिथि गौरव छिमवाल, उनके पिता नरेंद्र सिं​ह छिमवाल ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं अभिभावक मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मोहन प्रसाद एवं संचालन डॉ. मनोज गैड़ा ने किया। इस मौके पर मदन सुयाल, पीटीए अध्यक्ष मनोज दानी व एसएमसी अध्यक्ष तरुण कांडपाल भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS