HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : गुरूकुल शोले में गौ सेवकों ने गौशाला की बंजर भूमि...

अल्मोड़ा : गुरूकुल शोले में गौ सेवकों ने गौशाला की बंजर भूमि में किया श्रमदान, शासन—प्रशासन से सहयोग न मिलने का लगाया आरोप

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। गौ सेवा ट्रस्ट गुरुकुल शोले, ज्योली, अल्मोड़ा की गौशाला में तमाम समाजसेवियों द्वारा श्रमदान करके चारे का प्रबंध किया गया।
गौ सेवकों द्वारा काफी लंबे समय से गौशाला में पल रही गायों की सेवा की जा रही है। इसी क्रम में गत दिवस श्रमदान करके बंजर भूमि में चारा रोपण करने के साथ ही गौशाला परिक्षेत्र की सुरक्षा की व्यवस्था की गई। इस हेतु परिसर के चारों ओर कंटीली झाड़ियों का रोपण किया गया। श्रमदान में सम्मलित गौ सेवकों ने बताया कि गौशाला में खेती के लिए पंचगव्य तैयार करने हेतु कृषि वैज्ञानिक प्रो. कृष्णमूर्ति तथा एमसी जोशी द्वारा सहयोग प्रदान करने पर सहमति दी गई है। इसके बाजवूद काफी लिखा—पढ़ी करने के बावजूद गौशाला को जिला प्रशासन व सरकार संस्थाओं से कोई सहयोग नही मिल रहा है। श्रमदान करने वालों में पूर्व कर्मचारी नेता चंद्रमणी भट्ट, पूरन चंद्र तिवारी, मनोज सनवाल, दयाकृष्ण कांडपाल, आरके श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। श्रमदान के बाद हुई बैठक में पूर्व प्रधानाचार्य ज्योली हेम जोशी, मनोज सनवाल, पूरन चंद्र तिवारी ने विचार रखा कि गौशाला को कृषि विकास कार्यक्रम से जोड़कर एक उदाहरण प्रस्तुत किया जा सकता है। संस्था के संस्थापक सचिव दयाकृष्ण कांडपाल ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केवल एक गौशाला में सभी आवारा पशुओं को रखा जाना संभव नही है। अतएव समाज के प्रबुद्ध वर्ग को गौशालाओं के माध्यम से कृषि व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने हेतु आगे आना चाहिए।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments