HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: नगर में विचरण कर रहे 09 गौवंशीय पशुओं को भेजा गौ...

अल्मोड़ा: नगर में विचरण कर रहे 09 गौवंशीय पशुओं को भेजा गौ सदन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा की नजर आवारा घूम रहे गौवंशीय पशुओं पर है, जिन्हें शहर से हटाने की कार्यवाही की जा रही है और अपने गौवंशीय पशुओं को आवारा छोड़ने वाले पशु स्वामियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज 09 पशुओं को गौ सदन पहुंचाया गया।

ADVERTISEMENTSAd

अधिशासी अधिकारी नगरपालिका भरत त्रिपाठी ने बताया कि आज नगरपालिका ने जिला पंचायत, पशुपालन एवं पुलिस के सहयोग से नगर क्षेत्र में विचरण कर रहे गौवंश के 09 आवारा/निराश्रित पशुओं को पकड़कर वाहन के जरिये गौ सेवा न्यास कटारमल ज्योली, अल्मोड़ा में पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि जिन पशु स्वामियों द्वारा अपने पशु नगर में आवारा छोड़े जा रहे हैं, उनके विरूद्व कार्यवाही की जा रही है। जो आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने फिर गौवंशीय पशुओं के स्वामियों से अपील की है कि वे अपने पशु को नगर में कदापि आवारा न छोड़ें। अगर पकड़े गए, तो उनके विरूद्व नियमानुसार चालानी कार्यवाही की जायेगी। आज के अभियान में पालिका के सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह भण्डारी, वन पर्यवेक्षक हरीश चन्द्र, सिटी मिशन मैनेजर मनोज कर्नाटक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments