HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : गढ़वाल राइफल का जवान भाग सिंह शहीद, श्रद्धा—सुमन अर्पित

उत्तराखंड ब्रेकिंग : गढ़वाल राइफल का जवान भाग सिंह शहीद, श्रद्धा—सुमन अर्पित

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, चमोली

उत्तराखंड के चमोली जनपद का एक जवान 09 गढ़वाल राइफल में तैनात भाग सिंह शहीद हो गया है। सीएम उत्तराखंड ने उनकी शाहदत पर श्रद्धा—सुमन अर्पित किये हैं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट के माध्यम से जारी शोक संवेदना में बताया कि उत्तराखण्ड के वीर सपूत, चमोली जनपद के ग्राम कांडे निवासी, 9 गढ़वाल राइफल के जवान भाग सिंह श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर मां भारती की सेवा के दौरान शहीद हो गया है। उन्हें यह दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। राष्ट्ररक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले इस वीर शहीद को वह शत्-शत् नमन करते हैं। इधर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनकी निधन पर गहरी संवेदना जाहिर की है। बताया जा रहा है कि जवान श्रीनगर—लेह मार्ग में अपना कर्तव्य निभाते हुए ड्यूटी के दौरान हुए एक हादसे में वीर गति को प्राप्त हुआ है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments