HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: गांजा तस्कर को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने खारिज की...

ALMORA NEWS: गांजा तस्कर को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने खारिज की अर्जी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
गांजे की अवैध तस्करी के मामले में जेल भेजे गए एक आरोपी की जमानत अर्जी विशेष सत्र न्यायाधीश ​मलिक मजहर सुलतान की अदालत ने आज खारिज कर दी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मामले के मुताबिक 8 मार्च 2021 को अल्मोड़ा जिलांतर्गत भतरोंजखान चौकी तिराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने रात शमीम पुत्र कासिम, निवासी मलकपुरा, थाना सिवारा, बिजनौर, उत्तर प्रदेश को गांजे के साथ पकड़ा था। यह गांजा स्विप्ट कार संख्या डीएल 1 सीडब्ल्यू 6889 से ले जाया जा रहा था। शमीम के कब्जे से 78 किलो 890 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा।

उत्तराखंड कोरोना अपडेट : राज्य में 1100 से ऊपर नए मरीज, पांच की मौत

इधर आरोपी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में अपनी जमानत अर्जी लगाई। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पूरन सिंह कैड़ा ने आरोपी की जमानत का घोर​ विरोध करते हुए न्यायालय को बताया कि यदि आरोपी को जमानत दी गई, तो उसके द्वारा जमानत का दुरुपयोग करने और फरार होने का अंदेशा है। इसके बाद न्यायालय ने पत्रावली का परिशीलन करते हुए प्रार्थना पत्र पर सुनवाई की और जमानत प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया। मामले में आरोपी सोनू व हेमंत सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पहले ही न्यायालय द्वारा खारिज किए जा चुके हैं।

सल्ट उप चुनाव: मतदान कार्मिकों ने ली दूसरे चरण की तालीम,निर्वाचन कार्य में कोई त्रुटि क्षम्य नहीं होगी—पांडे

Accident : अल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच पर पिकअप से जा भिड़ा डम्पर, चालक गम्भीर, हल्द्वानी रेफर

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments