देहरादून ब्रेकिंग : अब प्रदेश की राजधानी में महिला के साथ पुल के नीचे गैंगरेप

0
हल्द्वानी में युवती से कार में सामूहिक दुष्कर्म, अल्मोड़ा के दो युवक गिरफ्तार
हल्द्वानी में युवती से कार में सामूहिक दुष्कर्म, अल्मोड़ा के दो युवक गिरफ्तार

देहरादून। यहां के सहसपुर क्षेत्र में शनिवार की देर सायं तीन युवकों ने पुल के नीचे से गुजर रही एक महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म कर दिया। बलात्कारियों के चुगंल से छूटने के बाद महिला सहसपुर पुलिस थाने पहुंची और अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी अरुझा मोहन जोशी ​अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और महिला से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

महिला ने बताया कि वह आरोपियों को नहीं पहचानती है। पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला से पुलिस आरोपियों के चित्र बनवा रही है ताकि उन्हें दबोचा जा सके। पुलिस के अनुसार महिला शनिवार देर शाम सेलाकुई और सहसपुर के बीच पुल के पास से गुजर रही थी। तभी एक युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसी बीच दो अन्य युवक भी वहां आ गए, और उन्होंने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। उनके चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता देर रात साढ़े नौ बजे सहसपुर थाने पहुंची। महिला का आरोप है कि युवकों ने उसे काफी देर तक कहीं जाने नहीं दिया। इसीलिए वह पुलिस के पास भी देरी से ही पहुंची। डीआईजी ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जल्दी आरेापी पुलिस की पकड़ में होंगे।

? न्यूज़ व्हाट्सएप ग्रुप Click Now ?

हल्द्वानी ब्रेकिंग : हल्द्वानी के 46 कंटेन्मेंट जोन कर रहे इशारा, खतरा अभी टला नहीं

ADVERTISEMENTS