HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: गरुड़ में 19 सितंबर को शोभायात्रा से होगा गणेश महोत्सव का...

बागेश्वर: गरुड़ में 19 सितंबर को शोभायात्रा से होगा गणेश महोत्सव का आगाज

ADVERTISEMENTS

👉 मंगल मूर्ति संगठन ने तेज की तैयारियां, 28 को ​मूर्ति विसर्जन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: गरुड़ में श्री गणेश महोत्सव का आगाज आगामी 19 सितंबर से होगा। इसके लिए मंगल मूर्ति संगठन तैयारियों में जुट गया है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

गरुड़ में आयोजित बैठक में गणेश महोत्सव के आयोजन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। मंगल मूर्ति संगठन के वरिष्ठ सदस्य घनश्याम जोशी ने बताया कि 19 सितंबर को प्रातः आठ बजे से पोस्ट ऑफिस से श्रीराम मंदिर गरुड़ तक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उसके बाद वहां पूजा-अर्चना के साथ भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापित की जाएगी। उन्होंने बताया कि दस दिवसीय महोत्सव में प्रतिदिन प्रातः व सायं सात बजे आरती की जाएगी। प्रतिदिन सायं चार बजे से महिलाएं मंगल गीत व भजन प्रस्तुत करेंगी। शाम आठ बजे से भजन संध्या आयोजित की जाएगी।

श्री जोशी ने बताया कि 27 सितंबर को हवन यज्ञ व विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। 28 सितंबर को मूर्ति विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन होगा। संगठन के सदस्यों ने महोत्सव की तैयारियों को लेकर श्रीराम मंदिर परिसर में सफाई की। इस दौरान दयाल गिरी, धीरज जोशी, ईश्वरी दत्त कांडपाल, सोनू कांडपाल, डीके नेगी, घनश्याम जोशी, महेश ठाकुर, दिनेश पांडे, नवीन जोशी, भुवन भट्ट, ललित पाठक, हिमांशु तिवारी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments