अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती, विविध कार्यक्रम

👉 प्रभात फेरी निकाली, महात्मा गांधी एवं शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण👉 योगदान को किया याद, राष्ट्रपिता के प्रिय भजन गाए गए सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा:…

अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती, विविध कार्यक्रम

👉 प्रभात फेरी निकाली, महात्मा गांधी एवं शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण
👉 योगदान को किया याद, राष्ट्रपिता के प्रिय भजन गाए गए

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिला मुख्यालय अल्मोड़ा समेत पूरे जनपद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया गया और श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। सुबह में प्रभात फेरी निकाली गई। भजन—कीर्तन के कार्यक्रम हुए।

यहां कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन सहित सभी कार्यालयों में समस्त स्टाफ द्वारा दोनो महान विभूतियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी विनीत तोमर ने गांधी जी एवं शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर वक्ताओं ने विचार रखे और दोनों महा​न विभूतियों के योगदान को याद किया। डीएम विनीत तोमर ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके विचारों एवं आदर्शों का पालन करना चाहिए। उन्होंने जनपदवासियों को इस दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 👇👇

इसके पश्चात बापू के प्रिय भजनों को सामूहिक रूप से गाया गया। उपजिलाधिकारी सदर जयवर्धन शर्मा ने भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पूर्व आज नंददेवी मंदिर परिसर से लेकर मुख्य बाजार से होते हुए चौघानपाटा तक प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें गणमान्य व्यक्तियों, जिला प्रशासन के अधिकारी—कर्मचारियों, छात्र—छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, शिक्षक एवं स्थानीय लोगों ने बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान देश भक्ति गीतों, नारों एवं गाजे बाजे की धूम रही। प्रभात फेरी का समापन चौघानपाटा में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण कर किया गया। प्रभात फेरी में विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी समेत अन्य अधिकारी, शिक्षक—शिक्षिकाएं, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 👇👇

अल्मोड़ा पुलिस ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया और राम धुन गाई। सीओ संचार ने पुलिस बल को अंहिसा दिवस की शपथ दिलाई और सत्य, अंहिसा व ईमानदारी के मार्ग पर चलकर देश की उन्नति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर अल्मोड़ा पुलिस विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उत्साहवर्धन के लिए उपहार भेंट किये गये। 👇👇

यहां गांधी पार्क चौघानपाटा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर सुबह 8 बजे मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी की मौजूदगी में कांग्रेसजनों ने दोनों महापुरुषों को याद​ करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने झण्डारोहण किया। इसके बाद गोष्ठी हुई। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि आज हमें गांधी के विचारों व सपनों को साकार करने के लिए आगे आने की जरूरत है। खास कर आज की परिस्थिति में देश को तरक्की की ओर ले जाने के लिए देश के भविष्य नौजवानों को आगे आना होगा। 👇👇

कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने विकट परिस्थिति में देश को अंग्रेजों से सत्य, अहिंसा, प्रेम जैसे महान के रास्ते में चलकर आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तभी हमें अंग्रेजों की गुलामी से छुटकारा मिला। कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री केवल सती ने भी विचार रखे। इस मौके पर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, सेवादल अध्यक्ष दिनेश नेगी, महिला प्रदेश सेवादल अध्यक्ष शोभा जोशी, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अरविंद रौतेला, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे, पूर्व दर्जा मंत्री पूरन रौतेला, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, दिनेश रावत, जिला महामंत्री दिनेश पिल्खवाल, सुनील कर्नाटक, संजय दुर्गापाल, परितोष जोशी, निर्मल रावत, ललित सतवाल, बाल विक्रम सिंह रावत, शरद शाह, गोपाल चौहान, विक्रम बिष्ट, प्रताप सत्याल, अख्तर हुसैन, लता तिवारी, रजनी टम्टा, लीला जोशी, निर्मला कांडपाल, जया जोशी, सरस्वती रोडिया, तारा भंडारी, किरण आर्या, महेश आर्या, एनडी पांडेय, टीटू पंत, मनोज बिष्ट, नवीन बिष्ट, मनोज वर्मा, नवल बिष्ट व मनिराज मटेला आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। 👇👇

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई। यहां चौघानपाटा पहुंचकर उन्होंने महात्मा की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने महात्मा गांधी अमर रहे के नारे लगाए और उनके भजन गाए। साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए देश के​ लिए उनके योगदान को याद किया। इस मौके पर​ मिष्ठान वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद पिलख्वाल, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष किरन पंत, जिला उपाध्यक्ष बिना नयाल, मीडिया सह प्रभारी जगत तिवारी, नगर महामंत्री मनोज जोशी, नमो ऐप क्रष्ण बहादुर सिंह, नगर मंत्री सौरभ वर्मा, अनुसुचित मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, को—आपरेटिव बैंक डायरेक्टर विनित बिष्ट, दर्शन रावत, चन्द्रा जोशी, युवा मोर्चा नगर दीक्षांत पवार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *