HomeBreaking Newsहल्द्वानी : सट्टा पर्ची लगाकर खिलवा रहा था जुआ, पुलिस ने किया...

हल्द्वानी : सट्टा पर्ची लगाकर खिलवा रहा था जुआ, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। यहां पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को सट्टा पर्ची लगाकर जुआ खिलवाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान भूरा खान पुत्र दिलावर खान को पकड़ा गया। वह सावर्जनिक स्थान पर अवैध सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए मिला।

भूरा खान 49 वर्ष इन्दरानगर बरसाती, साबरी मस्जिद के पास, वार्ड नंबर-32, थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल का निवासी है। उसे पुलिस ने अवैध सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए इन्द्रानगर बाबू वाली गली के पास बनभूलपुरा से गिरफ्तार किया है।

उसके विरूद्ध थाना हाजा पर मुकदमा एफआईआर धारा-13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टभ्म में कांस्टेबल मुन्ना सिंह व लक्ष्मण राम शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments