HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : कोरोना पहुंचा गैरसैंण, दिल्ली से आया प्रवासी निकाल पॉजिटिव,...

ब्रेकिंग न्यूज : कोरोना पहुंचा गैरसैंण, दिल्ली से आया प्रवासी निकाल पॉजिटिव, सरकारी आँकड़ा हुआ 97

गैरसैंण। कोरोना महामारी ने अब तक अछूते चल रहे चमोली जनपद में भी दस्तक दे दी है। गैरसैंण के मथियान पंजीयाना गांव ने दिल्ली से अपने परिवार के साथ आया एक व्यक्ति कोरोन पॉजिटिव पाया गया है। वह 15 मई को अपने परिवार के साथ दिल्ली से गांव लौटा। उसे राजकीय विध्यालय में क्वरेंटाइन किया गया। 17 मई को उसकी हालत बिगड़ी तो उसका सेम्पल जांच के लिये भेजा गया। देर रात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। उसके सम्पर्क में आये लोगों की सूची बनायी जा रही है। उन्हें भी क़्वारेण्टाइन किया जायेगा। यह प्रदेश में घोषित रूप से कोरोना का 97वां केस है।
इससे पहले एम्स ऋषिकेश ने बताया था कि उत्तरकाशी का एक पॉजिटिव व्यक्ति मिल नहीं पा रहा है। इस बात को लेकर हेल्थ डिपार्टमेंट ने अभी तक कुछ नहीं कहा है। उसे भी जोड़ दें तो अब तक 98 केस सामने आ चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

News Hub