╰┈➤ “स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना” थीम पर होगा मंथन
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की जनपद शाखा अल्मोड़ा 25 सितंबर, 2026 यानी कल शुक्रवार को ‘विश्व फार्मासिस्ट दिवस’ धूमधाम से मनाएगा। यह निर्णय संगठन की कोर कमेटी की बैठक में लिया गया और फार्मेसी दिवस के कार्यक्रम तय किए गए। इस बार विचार गोष्ठी के लिए थीम “स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना” (Empowering Pharmacists for Healthier Futures) रखी गई है।
उक्त जानकारी संगठन के जिलाध्यक्ष डीके जोशी ने दी है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम फार्मेसी सदन में आयोजित होगा। जिसमें विगत वर्ष सेवानिवृत्त हुए मुख्य फार्मेसी एवं जिला फार्मेसी अधिकारियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले सुबह जिला, महिला एवं बेस अस्पतालों में मरीजों से मुलाकात की जाएगी और उन्हें फल वितरण किया जाएगा। इस बार विचार गोष्ठी में वरिष्ठ सदस्य गोकुल मेहता व गजेंद्र सिंह पाठक विचार रखेंगे।









